
ग्लोबल मिशन से लौटा बैजयंत पांडा और ओवैसी वाला संसदीय दल, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात
AajTak
बैजयंत पांडा की अगुवाई वाले भारत के प्रतिनिधिमंडल में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, बीजेपी सांसद फांगनोन कोन्याक, बीजेपी सांसद रेखा शर्मा, बीजेपी सांसद सतनाम सिंह संधु, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद और हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल थे.
भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से वैश्विक जगत को वाकिफ कराने के लिए चार देशों के दौरे पर गया भारत का पहला प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौट आया है. बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की अगुवाई में यह डेलिगेशन स्वदेश लौटा है.
बैजयंत पांडा की अगुवाई वाले भारत के प्रतिनिधिमंडल में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, बीजेपी सांसद फांगनोन कोन्याक, बीजेपी सांसद रेखा शर्मा, बीजेपी सांसद सतनाम सिंह संधु, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद और हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल थे. यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया के दौरे पर गया था.
स्वदेश लौटने पर पांडा ने कहा कि हम चार देशों के दौरे पर गए थे. सभी देशों का स्टैंड क्लियर है. वो सभी देश भारत को समझते हैं. पाकिस्तान अपनी गलत नीतियों को छोड़ दें. पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करना बंद कर दे. हमें दूसरे देशों का समर्थन मिला है.
बता दें कि पीएम मोदी नौ और 10 जून को विदेशों का दौरा कर लौटने वाले प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल अपने-अपने विदेश दौरों की जानकारी और अनुभव प्रधानमंत्री को ब्रीफ करेंगे. इन प्रतिनिधिमंडलों ने दुनियाभर के कई देशों का दौरा किया है और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात बड़े प्रतिनिधिमंडल विदेशों में गए थे, जिनका मुख्य उद्देश्य विश्व समुदाय के सामने भारत की स्थिति स्पष्ट करना था.
मालूम हो कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर नामक एक बड़ा कूटनीतिक अभियान शुरू किया था. इसका मकसद आतंकवाद के खिलाफ दुनियाभर में सहमति बनाना और विशेष रूप से पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करना था.प्रतिनिधिमंडल लगभग 33 देशों में, जैसे कि अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और पूर्वी एशिया जैसे देशों का दौरा किया. प्रमुख दलों में शशि थरूर (कांग्रेस) ने अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया का दौरा किया.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








