ग्रेटर नोएडा: IVF कराने गई महिला की मौत, डिग्री की हुई जांच तो फर्जी निकला 'MBBS' डॉक्टर
AajTak
गाजियाबाद के वसुंधरा की निवासी चंद्रभान रावत की पत्नी ललिता रावत को IVF करवाना था. 19 अगस्त को पति-पत्नी CREATION WORLD नामक IVF सेंटर पर पहुंचे. आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने महिला को बेहोश करने वाली दवा की ओवर डोज दी.
बच्चे की चाहत में IVF का चलन बढ़ता जा रहा है. वहीं लोगों ने IVF को कमाई का जरिया भी बना लिया है. ग्रेटर नोएडा में ऐसे ही एक फर्जी डॉक्टर से IVF करवाना महिला को महंगा पड़ गया. जिसमें 2 महीने की गर्भवती महिला को डॉक्टर की लापरवाही से अपनी जान गवानी पड़ी. महिला के पति की शिकायत के बाद बिसरख पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकरी के मुताबिक गाजियाबाद के वसुंधरा की निवासी चंद्रभान रावत की पत्नी ललिता रावत को IVF करवाना था. बीते 19 अगस्त को पति-पत्नी सुबह करीब 9:30 CREATION WORLD नामक IVF सेंटर पर पहुंच गए. आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने महिला को बेहोश करने वाली दवा की ओवर डोज दी, जिसकी वजह से महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई और फिर 26 अगस्त को महिला की मौत हो गई. महिला के पति ने IVF सेंटर के संचालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना बिसरख पुलिस को मुकदमा दर्ज करवाया था. जिसके बाद आज शुक्रवार को बिसरख पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया.
डीसीपी सेंट्रल राजेश एस ने जानकरी देते हुए बताया कि सुपरटेक इको विलेज स्तिथ क्रिएशन वर्ल्ड नामक IVF सेंटर के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था. जिसके बाद आरोपी डॉक्टर प्रियंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की एमबीबीएस की डिग्री की जांच की गई, जो फर्जी मिली है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








