
ग्रेटर नोएडा में 70 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 44 कंपनियां 8 हजार करोड़ का निवेश करेंगी
AajTak
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से प्रदेश सरकार आगामी 3 जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन कर रही है. जमीन लेकर अपनी इकाई स्थापित करने जा रहीं देश-विदेश की तमाम कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से युवाओं के लिए खुशखबरी है. आगामी 3 जून को लखनऊ में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में ग्रेटर नोएडा की 44 कंपनियां हिस्सा ले रहीं हैं. ये कंपनियां ग्रेटर नोएडा में करीब 8 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगी और 70 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी. इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए ग्रेटर नोएडा ने फूड प्रोसेसिंग, रोबोटिक्स, हेत्थकेयर व इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ भी कदम बढ़ा दिए हैं. इससे यहां निवेश और रोजगार के नए आयाम बनेंगे.
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से प्रदेश सरकार आगामी 3 जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन कर रही है. जमीन लेकर अपनी इकाई स्थापित करने जा रहीं देश-विदेश की तमाम कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण एरिया में जमीन प्राप्त कर इकाई लगाने जा रहीं कंपनियां भी इसमें हिस्सा ले रहीं हैं.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से 44 कंपनियां इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहीं हैं. इनमें यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, शारदा हॉस्पिटल का ट्रॉमा सेंटर, इंद्र प्रस्थ गैस लिमिटेड, लुलु ग्रुप का फूड प्रोसेसिंग पार्क, प्रमुख रोबोटिक्स निर्माता कंपनी एडवर्ब टेक्नोलॉजी जैसी नामचीन कंपनियां शामिल हैं.
यही नहीं, ग्रेटर नोएडा कोरिया और कई अन्य देशों की कंपनियों के लिए औद्योगिक निवेश का गढ़ बन गया है. सैमक्वांग इंडिया लिमिटेड, स्टेरियोन इंडिया लिमिटेड, ड्रीम -टेक इलेक्ट्रॉनिक्स, एलेनटेक इंडिया लिमिटेड जैसी विदेशी कंपनियां यहां बढ़-चढ़कर निवेश कर रहीं हैं.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अधीनस्थों के साथ बैठक की और इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तैयारियों की समीक्षा की. प्राधिकरण ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने वाली इन कंपनियों की सूची शासन को भेज दी है. कार्यक्रम में प्राधिकरण के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण हिस्सा लेंगे.
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने वालीं टॉप 10 कंपनियां

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







