
ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 65 करोड़ के औद्योगिक प्लॉट कब्जा मुक्त
AajTak
UP News: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने इकोटेक-10 में 8 औद्योगिक भूखंडों पर अवैध कब्जे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. करीब 21 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बसी अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चल गया है. कब्जा मुक्त कराए गए औद्योगिक प्लॉट की कीमत करीब 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने बुधवार को इकोटेक-10 में औद्योगिक जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया. प्राधिकरण ने बुलडोजर (Bulldozers) से करीब 21 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा हटाया. अवैध कब्जामुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ इकोटेक -10 पहुंच गई. इस इलाके में कॉलोनाइजर (रिहाइशी बस्तियां बसाने वाले) और ईट भट्ठा उद्योगद से जुड़े लोगों ने अवैध कॉलोनी बना रखी थी. इस टीम में वर्क सर्किल सात के वरिष्ठ प्रबंधक आरए गौतम, प्रबंधक प्रभात शंकर और सहायक प्रबंधक अमित कुमार शामिल थे.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया कि इकोटेक -10 में 8 औद्योगिक भूखंडों पर अवैध कब्जा था. कॉलोनाइजर के अतिक्रमण से उद्यमी उद्योग नहीं लगा पा रहे थे. प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण हटवाया जिसके लिए आठ बुलडोजर और पोकलेन मशीन की मदद ली गई. इसमें करीब दो घंटे का समय लगा जिसमें 21 हजार वर्ग मीटर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दी चेतावनी
सलिल यादव के मुताबिक अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 65.10 करोड़ रुपये आंकी गई है. अतिक्रमण हटाने से प्लॉट पर उन लोगों को जल्द कब्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया है जिन्हें ये प्लॉट आवंटित किए गए हैं. वे अपना उद्योग लगा सकेंगे.
वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने अधिसूचित या अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को हटाने का अभियान जारी रहेगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








