
ग्रेटर नोएडा: प्रॉपर्टी डीलर को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाकर मार डाला, दोस्तों पर हत्या का आरोप, 2 हिरासत में
AajTak
ग्रेटर नोएडा में फॉर्च्यूनर में लगी भीषण आग में जलकर एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई. वह गाजियाबाद के नेहरू नगर का रहने वाला था. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कार में आग लगाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक फॉर्च्यूनर में भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर एक युवक की मौत हो गई. गाड़ी सड़क से करीब 100 मीटर अंदर की ओर मिली है, जिसकी वजह से कार में आग लगाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल नगला के पास एक फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लग गई. गाड़ी के अंदर बैठे युवक की आग में जलकर मौत हो गई. जब गाड़ी से आग की लपटें निकलीं तो स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर युवक को फॉर्च्यूनर से निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल पाए और उसकी मौत हो गई.
गाजियाबाद का रहने वाला था प्रॉपर्टी डीलर
जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है, जोकि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था. वह गाजियाबाद के नेहरू नगर का रहने वाला था. चूंकि फॉर्च्यूनर सड़क से 100 मीटर अंदर की ओर खड़ी हुई है, जिसकी वजह से संजय की हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









