
ग्रेटर नोएडा: प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ के बाद 'कातिल' प्रेमी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में एक शख्स को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय मुकीम के रूप में हुई है. वो दादरी का रहने वाला है. उसने अपनी प्रेमिका शबनम की गला काटकर हत्या कर दी थी.
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में एक शख्स को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय मुकीम के रूप में हुई है. वो दादरी का रहने वाला है. उसने अपनी प्रेमिका शबनम की गला काटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से फरार चल रहा था. गुरुवार को हुए पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है.
जानकारी के मुताबिक, 4 जुलाई को ईकोटेक-3 क्षेत्र की निर्माण विहार कॉलोनी में शबनम नामक महिला का शव खून से लथपथ मिला था. पुलिस जांच में पता चला कि उसका धारदार हथियार से उसका गला काटा गया है. मृतका के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में शक जताया कि उसकी मां को सुनियोजित साजिश के तहत मारा गया है. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद दो टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.
गुरुवार सुबह पुलिस की टीम जब चौगानपुर गोलचक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध पल्सर बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया. लेकिन युवक ने रुकने की बजाय भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने जब उसका पीछा किया, तो उसने उनके उपर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई. वो बाइक से नीचे गिर पड़ा.
पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी मुकीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने बताया कि वो शबनम के साथ प्रेम संबंध में था, लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे इस रिश्ते के खिलाफ थे. यही वजह है कि प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली. उसने शबनम को झांसा देकर अपने किराए के कमरे में बुलाया. चाकू से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
हत्या के बाद वह फरार हो गया और अलग-अलग ठिकानों पर छिपता रहा. लेकिन पुलिस सर्विलांस के दौरान उसकी लोकेशन का पता चल गया. पुलिस मुठभेड़ के बाद मौके से एक तमंचा, .315 बोर का एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा, हत्या में इस्तेमाल चाकू और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है. घायल अवस्था में मुकीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, ''4 जुलाई को एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी. उसके बेटे की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई. आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है. इलाज के बाद उसे हिरासत में पूछताछ की जाएगी.''

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







