
ग्रेटर कैलाश शूटआउट: अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, मेन शूटरों की तलाश में पुलिस
AajTak
दिल्ली के बेहद पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में हुए नादिर शाह मर्डर केस में सोमवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस तरह केस में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. हालांकि, मेन शूटर अभी तक फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है.
दिल्ली के बेहद पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में हुए नादिर शाह मर्डर केस में सोमवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस तरह केस में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. हालांकि, मेन शूटर अभी तक फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है. आरोपियों की पहचान पंकज कुमार और सचिन यादव है, जो कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार किए गए हैं.
पुलिस ने मेन शूटरों की पहचान मधुर और राजू के रूप में की है, जो अभी भी फरार हैं. पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को आजमगढ़ के नितलेश तिवारी, विशाल वर्मा, आकाश यादव और हरियाणा के सोनीपत के नवीन बालियान को गिरफ्तार किया था. उनके पास से दो देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस जब्त किए गए थे. इसके बाद दिल्ली से मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस को इस मर्डर केस में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा के साथियों के शामिल होने का संदेह है. पुलिस ने यह भी पाया कि हत्या हाशिम बाबा के करीबी सहयोगी समीर बाबा के निर्देश पर की गई है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक नादिर शाह ने एक व्यापारी और जेल में बंद इन बदमाशों के गुर्गों के बीच पैसे के विवाद में हस्तक्षेप किया था.
पुलिस ने कहा कि वे मामले के सिलसिले में अदालत की अनुमति लेने के बाद हाशिम बाबा और समीर बाबा से पूछताछ कर सकते हैं. अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों ने मुख्य शूटरों को सहायता की थी. इस हत्याकांड के बाद बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फेसबुक पर लिखा था कि उसके इशारे पर ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. क्योंकि नादिर शाह उनके काम में अड़चन पैदा कर रहा था.
बता दें कि नादिर शाह खुद भी क्रिमिनल बैकग्राउंड का रहा है. 35 साल के शाह पर डकैती समेत अलग-अलग जुर्म के चार मामले दर्ज थे. वो रोहित चौधरी गैंग से जुड़ा बताया जाता है, जो कि कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दुश्मन था. नादिर शाह बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहा था. जैसा कि गोदारा की पोस्ट से साफ है कि शाह बिश्नोई गैंग के काम में अड़ंगा भी डालता रहा था. कुछ दिनों से दुबई में रह रहा था.
वो अपनी हत्या से कुछ रोज़ पहले ही कोर्ट की डेट के सिलसिले में भारत आया था. लेकिन दुबई वापस जाने से पहले ही मार दिया गया. यदि लॉरेंस बिश्नोई गैंग और रोहित गोदारा की पोस्ट की बात करें, तो ये दस दिनों में दूसरा मामला है. इस गैंग ने कनाडा में हुए शूटआउट की भी जिम्मेदारी ली थी. इसी महीने की पहली तारीख को मशहूर पंजाबी सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों के घर पर कनाडा में फायरिंग हुई थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



