
'ग्रेजुएट चाय वाली' ने सरकार को लगाई लताड़, दुकान लगाने के लिए मिल गई जगह
AajTak
ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का ठेला पटना नगर निगम ने हटा दिया था. जिसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली. हालांकि, इसके बाद उन्हें ठेला लगाने के लिए जगह दे दी गई.
ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर से पटना नगर निगम ने "ग्रेजुएट चाय वाली" प्रियंका गुप्ता का ठेला हटा दिया. जिसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली. हालांकि, इसके बाद उन्हें ठेला लगाने के लिए जगह दे दी गई.
दरअसल, पटना नगर निगम ने ''अतिक्रमण हटाओ अभियान'' के अंतर्गत प्रियंका गुप्ता का ठेला जप्त कर लिया. इसी बात को लेकर प्रियंका गुप्ता काफी दुखी हुईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला जो कि खूब वायरल हुआ. वीडियो में प्रियंका अपनी चाय की दुकान हटाए जाने को लेकर फूट-फूटकर रोती दिखीं. उन्होंने सरकार को भला-बुरा भी कहा.
उन्होंने कहा, ''हद भूल गई थी मैं अपनी. मुझे लगा था मैं बिहार में कुछ अलग कर सकती हूं. लेकिन यह बिहार है. यहां लड़कियों की औकात किचन तक सीमित रहती है. लड़कियों को यहां आगे बढ़ने का कोई हक नहीं है. यहां पटना में बहुत से ठेले गैर कानूनी तरीके से लगते हैं. सिस्टम वहां एक्टिव नहीं होती है. लेकिन जब एक लड़की अपना बिजनेस कर रही है तो उसे बार-बार परेशान किया जाता है.''
प्रियंका का दावा है कि उसने पटना नगर निगम के कमिश्नर के इजाजत देने के बाद कुछ दिनों के लिए एक स्थान पर अपना ठेला लगाया था. मगर नगर निगम ने फिर से उसका ठेला वहां से हटा दिया. उन्होंने कहा, ''हम अपनी कंपनी बंद करके घर वापस जा रहे हैं. पटना नगर निगम और बिहार कि सिस्टम का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे मेरी औकात दिखा दी की लड़की हो, घर में रहो.''
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पटना नगर निगम हरकत में आया और उन्होंने ग्रेजुएट चाय वाली को अपना ठेला लगाने के लिए एक जगह दी. जिसके बारे में प्रियंका गुप्ता ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. प्रियंका ने कहा, ''मुझे एक नई जगह दी गई है. मुझे कोई दिक्कत नहीं है. हम शांति से काम करना चाहते हैं.''
पटना नगर निगम के इस कार्रवाई के बाद देना प्रियंका गुप्ता ने सोशल मीडिया से अपना वह वीडियो डिलीट कर दिया जिसमें वह रोते हुए सरकार और नगर निगम को कोसती नजर आ रही थीं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









