
ग्रीन मोनोकनी में अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली ने किया स्पेशल कमेंट
AajTak
अनुष्का शर्मा ने महीनों बाद अपनी गॉर्जियस फोटो शेयर कर फैंस को ट्रीट दिया है. अनुष्का ने नियोन कलर की मोनोकनी में अपनी फोटोज शेयर की हैं. पूल साइड अनुष्का की ये तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं.
अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से भले ही दूरी बनाई हुई है, पर सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं. वे हर दूसरे दिन अपने डेली रूटीन की फोटोज शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने महीनों बाद अपनी गॉर्जियस फोटो शेयर कर फैंस को ट्रीट दिया है. अनुष्का ने ग्रीन मोनोकनी में अपनी फोटोज शेयर की हैं. उनकी इस फोटो पर अनुष्का के पति विराट कोहली का खास रिएक्शन भी आया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












