
'ग्रीन क्रैकर्स के अलावा भी पटाखे कैसे बिके?', दिल्ली प्रदूषण को लेकर सौरभ भारद्वाज ने उठाया सवाल
AajTak
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा फिर ज़हरीली हो गई है. AQI 500 से ऊपर पहुंच गया. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए पूछा कि वादा की गई आर्टिफिशियल बरसात क्यों नहीं हुई. सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर निजी अस्पतालों से सांठ-गांठ और प्रदूषण नियंत्रण में नाकामी का आरोप लगाया.
दिवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर ज़हरीली हो गई. पटाखों और आतिशबाज़ी की वजह से मंगलवार की सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 से ज़्यादा रहा. दिल्ली-एनसीआर की इस हालत पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.
दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने कहा था कि हम दिवाली के बाद आर्टिफिशियल रेन करवा कर सारा प्रदूषण ठीक कर देंगे. क्या हुई आर्टिफिशियल बरसात?
उन्होंने आगे कहा कि मेरा सवाल है कि अगर आप आर्टिफिशियल बरसात करवा सकते थे और आपने वादा किया था, तो आपने क्यों नहीं करवाई? क्या आप चाहते हैं कि लोग बीमार हों?
'प्राइवेट अस्पतालों के साथ सांठ-गांठ...'
सरकारी अस्पतालों के हालात का ज़िक्र करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, "इस सरकार के बनने के बाद लगातार सरकारी अस्पतालों के अंदर दवाइयां तय तरीक़े से खत्म की जा रही हैं. प्राइवेट अस्पतालों के साथ सरकार की सांठ-गांठ है. मुख्यमंत्री लगातार प्राइवेट अस्पतालों का उद्घाटन करती हैं."
उन्होंने आगे कहा कि सरकारी हॉस्पिटल्स में टेस्ट बंद कर दिए गए हैं, सुविधाएं कम कर दी गई हैं, जिससे प्राइवेट हेल्थ व्यवस्थाएं धन कमाएं. ये तो सरकार का रुख साफ-साफ दिख रहा है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









