
ग्राउंड रिपोर्ट: जानें क्या है बायो डी-कंपोजर छिड़काव को लेकर दिल्ली के किसानों की मन की बात?
AajTak
पिछले 17 साल से किसानी कर रहे 42 साल के किसान बालकृष्ण ने पिछले साल 53 एकड़ खेत मे बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करवाया था. बालकृष्ण ने कहा कि बायो डी-कंपोजर से फायदा हुआ है.
दिल्ली में सर्दियों का मौसम आने से पहले किसान, फसल कटाई पर फोकस कर रहे हैं. तो सरकार पराली को जलने से रोकने की तैयारियों में जुट गयी है. इस बीच 'आजतक' की टीम ने साउथ-वेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ में झटीकरा गांव पहुंचकर किसानों से बातचीत की और ये जानने की कोशिश की है कि क्या किसान इस साल अपने खेतों में बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करवाना चाहते हैं? दिल्ली सरकार ने इस साल बासमती और नॉन बासमती खेतों में कटाई के बाद बायो डी-कंपोजर के छिड़काव का ऐलान किया है. फिलहाल कृषि विभाग गांव-गांव जाकर किसानों के बीच बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर सर्वे कर रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










