
ग्राउंड पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट, खाद बेचने वालों से पूछताछ शुरू... फास्ट-ट्रैक मोड में नौगाम ब्लास्ट की जांच
AajTak
कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन ब्लास्ट की जांच में तेजी आ गई है. NSG के निरीक्षण के बाद अब CFSL की टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल जुटा रही है. गृह मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच को फास्ट-ट्रैक मोड पर डाल दिया है. धमाके में 9 मौतों और 33 घायलों के बाद LG मनोज सिन्हा ने हाई-लेवल जांच के निर्देश दिए थे.
कश्मीर में नौगाम पुलिस स्टेशन पर हुए भीषण ब्लास्ट की जांच अब तेज हो गई है. NSG बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम की ओर से साइट के निरीक्षण के बाद अब फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम (CFSL) भी मौके पर पहुंच गई है. CFSL विशेषज्ञ इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं और विस्फोट स्थल से सैंपल इकट्ठा कर लैब में भेजे जा रहे हैं.
फास्ट-ट्रैक मोड में जांच कर रहीं एजेंसियां
सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय (MHA) ने इस धमाके को बेहद गंभीरता से लिया है और कई एजेंसियां मिलकर जांच को फास्ट-ट्रैक मोड पर कर रही हैं ताकि विस्फोट की असली वजह जल्द सामने आ सके. ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत और 33 के घायल होने के बाद LG मनोज सिन्हा ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए थे.
इससे पहले NSG बम निरोधक दस्ते ने नौगाम पुलिस स्टेशन के परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया. टीम का उद्देश्य यह पता लगाना था कि कहीं कोई बचा हुआ विस्फोटक तो नहीं है और धमाके की प्रकृति वास्तव में क्या थी.
केमिकल और खाद की दुकानों की जांच शुरू
नौगाम ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां कश्मीर भर में अलर्ट मोड में हैं. कुलगाम पुलिस ने जिले में केमिकल और खाद की दुकानों की व्यापक जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दुकानदारों से कहा है कि अमोनियम नाइट्रेट और अन्य संवेदनशील खादों की बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










