
गौतमबुद्ध नगर: कारोबार शुरू करने के लिए दिव्यांगजनों को 10 हजार तक की मदद, ऐसे करें अप्लाई
AajTak
जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि वह खुद दिव्यांग जनों से जुड़े इस मिशन की समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है.
गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने दिव्यांग जनों के लिए एक नई योजना बनाई है. जिसमें दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है. जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि वह खुद दिव्यांग जनों से जुड़े इस मिशन की समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि दिव्यांग जनों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से वित्तीय सहायता दी जा रही है. इस वित्तीय सहायता के तहत कोई भी दिव्यांगजन अपने कारोबार या कोई नया कामकाज शुरू करने के लिए ₹10000 की धनराशि तक ले सकता है. इसमें ₹7500 की धनराशि वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के तौर पर मिलेगी जबकि ₹2500 की धनराशि अनुदान के रूप में योजना के तहत दी जाएगी. आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए. उसकी वार्षिक आय समय समय पर शासन द्वारा गरीबी रेखा के लिए निर्धारित आय सीमा के दो गुने से अधिक न हो.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










