
गोवा: शिरगांव में श्री लैराई 'जात्रा' के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
AajTak
गोवा के शिरगांव में आयोजित श्री लैराई 'जात्रा' के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
गोवा के शिरगांव में आयोजित श्री लैराई 'जात्रा' के दौरान शुक्रवार रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
यह हादसा तब हुआ जब बड़ी की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक 'जात्रा' में भाग लेने के लिए इकट्ठा हुए थे. भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और भगदड़ मच गई. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य की हालत खतरे से बाहर है.
घायलों से मिले सीएम सावंत
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया. सीएम ने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
क्या है लैराई जात्रा लैराई देवी एक पूजनीय हिंदू देवी हैं, जिनकी मुख्य रूप से गोवा में, विशेषकर दक्षिण गोवा के शिरोडा गांव में पूजा की जाती है. लैराई देवी को समर्पित मंदिर स्थानीय लोगों और आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र है.
लैराई देवी जात्रा को शिरगांव जात्रा के नाम से भी जाना जाता है, गोवा का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जो हर साल बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में लैराई देवी के सम्मान में मनाया जाता है. यह जात्रा हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास (मार्च-अप्रैल) में होती है और कई दिनों तक चलती है. इस उत्सव की सबसे प्रमुख विशेषता है अग्नि पर चलने की परंपरा, जिसमें "धोंड" कहे जाने वाले श्रद्धालु जलती हुई अंगारों पर नंगे पांव चलते हैं. यह अनुष्ठान उनकी आस्था और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक होता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










