
गोवा में बोलीं ममता बनर्जी- राजनीति को सीरियस नहीं ले रही कांग्रेस, पीएम मोदी होंगे और ताकतवर
AajTak
ममता ने कहा, देश में महंगाई बढ़ रही है. डीजल, पेट्रोल, एलपीजी की कीमतें बढ़ रही हैं. जीएसटी से व्यापार प्रभावित हो रहे हैं. लेकिन भाजपा इन मुद्दों को हल करने में गंभीर नहीं है. इससे पहले गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई ने ममता बनर्जी से मुलाकात की.
प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोवा दौरे के आखिरी दिन कहा कि प्रधानमंत्री और पॉवरफुल बनेंगे, क्योंकि कांग्रेस राजनीति को गंभीरता से नहीं ले रही. ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर गोवा में गठबंधन पर फैसला न लेना का भी आरोप लगाया. पणजी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, कांग्रेस फैसला नहीं ले रही है, इसका अंजाम देश भुगत रहा है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









