
गोवा के चार नेताओं को ED का समन, AAP प्रदेश अध्यक्ष को भी पूछताछ के लिए बुलाया
AajTak
केंद्रीय एजेंसी ईडी ने अब गोवा आम आदमी पार्टी के नेताओं को समन भेजा है. गोवा AAP के अध्यक्ष अमित पालेकर को भी एजेंसी ने समन भेजा है, जिन्हें एजेंसी की दिल्ली ऑफिस में कल पेश होना है. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ईडी की हिरासत में हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक्साइज पॉलिसी में कथित घोटाले की एजेंसी लगातार जांच कर रही है. प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के गोवा चीफ अमित पालेकर समेत पार्टी के दो नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है. एजेंसी ने भंडारी समाज के अशोक नाइक को भी समन भेजा है. गोवा के एक और नेता दत्त प्रसाद नाइक को भी एजेंसी ने समन भेजा है.
प्रवर्तन निदेशालय ने सभी को 28 मार्च को दिल्ली ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया है. मसलन, एजेंसी का आरोप है कि एक्साइज पॉलिसी की आड़ में उगाही की गई रकम का आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया था. हालांकि, आप के गोवा चीफ अमित पालेकर ने एजेंसी के इन आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि पार्टी ने अपने दम पर चुनाव लड़ा था.
एजेंसी ने अपने आरोपपत्र में दावा किया है कि आप ने अपने गोवा चुनाव अभियान में लगभग 45 करोड़ रुपये की "अपराध की आय" का इस्तेमाल किया था, जिसमें कथित तौर पर "साउथ ग्रुप" द्वारा दी गई 100 करोड़ रुपये की "रिश्वत" शामिल थी.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति शासन लगेगा या CM पद से हटेंगे केजरीवाल? दिल्ली LG सक्सेना के बयान पर शुरू नई बहस
'एजेंसी की जांच का सामना करने को तैयार'
अमित पालेकर गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे. मंगलवार को उन्होंने बताया कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि गोवा में कोई अवैध धन भेजा गया था. उन्होंने जोर देकर कहा कि वह और राज्य में उनकी पार्टी के सहयोगी किसी भी एजेंसी द्वारा किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








