
गोवा की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, कर्नाटक में लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़
AajTak
गोवा में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. पूरे देश में सबसे ज्यादा संक्रमण दर गोवा में भी है. इसलिए वहां आज से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. वहीं उससे सटे कर्नाटक में भी संक्रमण पैर पसार रहा है.
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में संक्रमण की दर को काबू में करने के लिए राज्य सरकारें अब संपूर्ण लॉकडाउन की ओर बढ़ रही हैं. कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है तो कई में लॉकडाउन जैसी ही सख्तियां लगा दी गई हैं. ऐसे ही दो राज्य हैं गोवा और कर्नाटक. गोवा में आज से लॉकडाउन लगा दिया गया है तो कर्नाटक में कल से लॉकडाउन लागू हो जाएगा. दोनों ही राज्यों से अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं. एक तरफ गोवा की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है तो कर्नाटक में लॉकडाउन से पहले बाजारों में भीड़ नजर आई.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










