
गोवा अग्निकांड: सरकार का बड़ा एक्शन, फरार लूथरा भाईयों के अवैध क्लबों पर चलेगा बुलडोजर
AajTak
गोवा नाइटक्लब आग में 25 लोगों की मौत के बाद सरकार ने लूथरा ब्रदर्स के क्लबों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. FIR के बाद दोनों आरोपी फुकेट भाग गए, जिन पर LOC जारी है. इंटरपोल की मदद ली जा रही है.
गोवा के 'Birch by Romeo Lane' नाइट क्लब अग्निकांड मामले में फरार आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी. गोवा के वागातोर और आसपास स्थित लूथरा ब्रदर्स के क्लब और कैफे पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है.
सरकार ने अवैध निर्माण और गंभीर लापरवाही के आधार पर इनके ध्वस्तीकरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं. पंचायत की ओर से नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है. क्लब के मालिक गौतम और सौरभ लूथरा के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन दोनों ही इंडिगो की फ्लाइट लेकर फुकेट भाग गए.
उधर, दिल्ली में पड़ोसियों की शिकायत के बाद गौरव लूथरा के घर में बंद एक कुत्ते को बचाने के लिए पीपल फॉर एनिमल की टीम पहुंची है.
यह भी पढ़ें: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में इंटरपोल की एंट्री, फरार दोनों मालिकों को थाईलैंड से खोजकर लाने की कोशिशें शुरू
पहले ही जारी हो चुका है लुकआउट सर्कुलर
आपको बता दें कि पुलिस ने लूथरा के घर पर नोटिस चिपकाकर दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया था. जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी घटना के करीब पांच घंटे के भीतर 7 दिसंबर सुबह 5:30 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E 1073 से फुकेट भाग गए. इससे साफ है कि वे जांच से बचने की कोशिश कर रहे थे.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









