
गोवा अग्निकांड: जल्द भारत लौटेंगे लूथरा ब्रदर्स, थाईलैंड के अधिकारियों ने शुरू की प्रक्रिया
AajTak
थाईलैंड ने गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के को-ओनर गौरव और सौरभ लूथरा को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दोनों भाइयों को दूतावास के हस्तक्षेप के बाद फुकेट में हिरासत में लिया गया था. 6 दिसंबर को नॉर्थ गोवा के अरपोरा में नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हुई थी.
थाईलैंड में अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. ये दोनों भाई गोवा के उस 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के को-ओनर हैं, जहां 6 दिसंबर को लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी.
दूतावास के दखल के बाद हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स
दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास थाई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि दोनों भाइयों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके. सूत्रों के मुताबिक, घटना के पांच दिन बाद फुकेट भागे लूथरा भाइयों को दूतावास के हस्तक्षेप के बाद वहीं हिरासत में लिया गया.
एक अधिकारी ने कहा, 'थाई अधिकारी स्थानीय कानूनों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें दोनों व्यक्तियों को भारत भेजने की प्रक्रिया भी शामिल है.' 6 दिसंबर की आधी रात को नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव में स्थित इस नाइटक्लब में भीषण आग लगी थी, जिसमें कई कर्मचारियों और पर्यटकों सहित कुल 25 लोगों की जान चली गई.
केस में आया नया मोड़
उधर, इस केस में एक नया मोड़ तब आया जब दो लोगों- बालकृष्ण दिउकर और कृष्णा दिउकर- ने दावा किया कि जिस जमीन पर यह नाइटक्लब बना था, वह उनकी पैतृक संपत्ति है और अधिकारियों ने उनकी अनुमति के बिना ही उसके एक हिस्से को ‘सॉल्ट-पैन’ क्षेत्र से ‘सेटलमेंट जोन’ में बदल दिया, ताकि नाइटक्लब को फायदा मिल सके.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










