
गोल्ड से तेज सिल्वर की रफ्तार, हफ्तेभर में सोने के मुकाबले 13 गुना बढ़ा चांदी का भाव
AajTak
बीते सप्ताह 18 अगस्त, शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 58,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था. वहीं, चांदी 73,695 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से बिकी थी. सोने की कीमतें पिछले कुछ हफ्ते से दबाव में नजर आ रही थीं.
लगातार कीमतों में आ रही गिरावट के बाद इस हफ्ते सोने की कीमतों (Gold Price) में हल्की तेजी देखने को मिली. लेकिन इस दौरान चांदी का भाव (Silver Rate) सोने के रेट से भी तेज उछला है. IBJA रेट्स के अनुसार, इस हफ्ते गोल्ड 249 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. वहीं, चांदी के भाव 3,248 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछले हैं. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 58,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ. वहीं, चांदी 73,695 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर क्लोज हुई.
गोल्ड के मुकाबले सिल्वर की तेज छलांग
बीते सप्ताह 18 अगस्त, शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 58,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था. वहीं, चांदी 73,695 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से बिकी थी. यानी चांदी पांच कारोबारी दिन में 3,248 रुपये महंगी हुई है. पिछले एक हफ्ते में सोने की तुलना में चांदी का भाव 13 गुना अधिक रफ्तार से ऊपर चढ़ा है. डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतें टूटी हैं.
क्यों और बढ़ सकती हैं चांदी की कीमतें?
आंकड़ों के अनुसार, मार्केट के जानकार कहते हैं कि सोने की तुलना में चांदी में मजबूत उछाल की उम्मीद है. अगर रेश्यो पर नजर डालें, तो फिलहाल चांदी का रेश्यो 79.31 के आसपास मंडरा रहा है, जो दर्शाता है कि सोना लगभग 1914.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी लगभग 24.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.
अनुपात में इस बदलाव से पता चलता है कि चांदी का प्रदर्शन सोने से आगे निकल गया है. यह अनुपात 78 के महत्वपूर्ण सपोर्ट प्वाइंट के करीब है. जानकारों का कहना है कि अगर ये सपोर्ट ब्रेक होता है, तो सोलर पैनल, 5G टेक्नोलॉजी में व्हाइट मेटल की बढ़ती इंडस्ट्रियल मांग की वजह से चांदी की कीमतों में तेजी नजर आ सकती है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






