
'गोल्ड लाना है...', पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगट ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर किया वादा
AajTak
भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने अपनी मां से वादा किया है कि वह पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम कुश्ती कॉम्पटीशन के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद गोल्ड मेडल घर लेकर आएंगी.
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान विनेश फोगट (Vinesh Phogat) ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में ऐतिहासिक प्रवेश पाने के बाद अपनी मां के लिए स्वर्ण पदक लाने का वादा किया. फोगाट ने मंगलवार, 6 अगस्त को चैंप-डे-मार्स एरिना मैट बी में सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.
इसके बाद, वह ओलंपिक में महिला कुश्ती के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गईं. अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद, विनेश फोगट अपनी मां के साथ वीडियो कॉल पर थीं और उत्साहित नजर आईं. विनेश फोगाट को अपने परिवार के सदस्यों को फ्लाइंग किस भेजते वक्त रोते हुए देखा गया. वीडियो के आखिरी हिस्से में, फोगाट को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "गोल्ड लाना है!"
विनेश फोगाट सेमीफाइनल में सबसे पहले गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं, क्योंकि उनकी क्यूबा की प्रतिद्वंद्वी युस्नेलिस गुजमैन 30 सेकंड के पैसिविटी पीरियड में गोल करने में कामयाब नही हो सकीं. उन्होंने अपनी आक्रामकता को और ज्यादा दिखाया और 30 सेकेंड के पैसिविटी पीरियड में चार अंक बनाए. विनेश फोगाट ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई और मौका नहीं दिया और सेमीफाइनल में आगे बढ़ने के लिए 5-0 से जीत हासिल की.
भारत को दिलाया चौथा मेडल
विनेश फोगाट अपने प्रदर्शन की बदौलत पेरिस ओलंपिक में भारत को चौथा पदक दिलाया है और अब उनकी नजर फाइनल में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर होगी. गौरतलब है कि ओलंपिक खेलों में दो भारतीय पहलवानों ने रजत पदक जीता है, जिनमें 2012 लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार और 2020 टोक्यो ओलंपिक में विजय कुमार दहिया शामिल हैं.
इस तरह से विनेश फोगाट के पास कुश्ती में भारत की पहली ओलंपिक चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है. फाइनल में उनका मुकाबला यूएसए की एन सारा हिल्डेब्रेंट से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में ओटगोनजार्गल डोलगोरजाव को 5-0 से हराकर आगे बढ़ी हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










