
'गोल्ड माइनिंग में निवेश करो, 5 साल की टैक्स छूट पाओ', भारत को अफगानिस्तान का बड़ा ऑफर
AajTak
अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी ने भारत से गोल्ड माइनिंग सहित नए क्षेत्रों में निवेश की अपील की है. उन्होंने पांच साल की टैक्स छूट और 1% आयात टैरिफ का ऑफर दिया.
अफगानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी ने सोमवार को भारत से कई क्षेत्रों में निवेश की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गोल्ड माइनिंग (सोने के खनन) सहित नए क्षेत्रों में निवेश करने वाली कंपनियों को पांच साल की टैक्स छूट देने के लिए तैयार है.
एसोचैम (Assocham) द्वारा आयोजित एक इंटरैक्टिव सत्र में बोलते हुए अजीजी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ तनाव व्यापार में दिक्कतें पैदा कर रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां यदि निवेश हेतु मशीनरी आयात करती हैं तो उन पर केवल 1% शुल्क लगेगा.
6 दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचें अफगान मंत्री अजीजी ने निवेश का आमंत्रण देते हुए कहा, "अफगानिस्तान में जबरदस्त क्षमता मौजूद है. आपको वहां बहुत सारे प्रतियोगी भी नहीं मिलेंगे." उन्होंने कहा कि निवेश करने वाली कंपनियों को टैरिफ समर्थन दिया जाएगा और जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी.
यह भी पढ़ें: क्यों अफगानिस्तान में कई साल तक 'अफीम' के बीज गिराता रहा अमेरिका? ये था CIA का प्लान
गोल्ड माइनिंग में छूट
इसके अलावा नए क्षेत्रों में निवेश करने वाली कंपनियों को पांच साल की टैक्स छूट मिलेगी. मंत्री ने बताया कि यदि भारतीय कंपनियां निवेश के लिए मशीनरी आयात करती हैं, तो उनसे केवल 1 प्रतिशत टैरिफ लिया जाएगा.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












