
गोल्डी बराड़ ने क्यों कराया था सिद्धू मूसेवाला का मर्डर? गैंगस्टर ने 'आज तक' पर किया खुलासा
AajTak
गैंगस्टर गोल्डी बराड़़ ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने उनके कुछ पर्सनल नुकसान किए थे. वो कुछ ऐसी गलतियां कर बैठा था जो माफी के लायक नहीं थीं. उसे जो सजा देनी थी, उनके गैंग ने दे दी है. आज तक से Exclusive बातचीत में बराड़ का कहना है कि जब सरकार इंसाफ ना करे, तो ऐसा करना पड़ता है.
मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पूरे देश को दहला कर रख दिया था. इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे नाम आया था बिश्नोई गैंग का. अब कुख्यात गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने 'आज तक' से बात करते हुए सरेआम कुबूल किया है कि मूसेवाला का मर्डर उसी ने कराया था. साथ ही गोल्डी बराड़ ने उस वजह का खुलासा भी किया, जिसके कारण उसके गुर्गों ने मूसेवाला को गोलियों से भून डाला था.
'आज तक' से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए एक करोड़ के इनामी कुख्यात गैंगस्टर गोल्ड़ी बराड़ ने बताया कि इस काम का कोई एक रीजन नहीं है. इसके मल्टीपल रीजन हैं. मूसेवाला अंहकारी था. बिगड़ा हुआ था. उसके पास जरूरत से ज्यादा पैसा था. पॉलिटिकल पावर भी थी. पुलिस की पावर जरूरत से ज्यादा थी. जिसका वो मिसयूज कर रहा था. ऐसे में उसे सबक सिखाना जरूरी था. उसको सबक सिखा दिया. बस इतनी सी बात है.
गोल्डी ने कहा कि मूसेवाला ने उनके कुछ पर्सनल नुकसान किए हैं. वो कुछ ऐसी गलतियां कर बैठा था जो माफी के लायक नहीं थीं. उसे जो सजा देनी थी, वो गैंग ने दे दी. बराड़ का कहना था कि जब सरकार इंसाफ ना करे. जब एक अमीर जिसकी करोड़ों की मंथली इनकम हो. जिसके साथ एसएसपी, डीजीपी उठते बैठते हों, जिसकी ऊपर तक पहुंच हों, ऐसे में कोर्ट से क्या इंसाफ मिलता? इसलिए उसने खुद न्याय कर दिया और इसका कोई एक रीजन नहीं है.
गोल्डी ने बताया कि डिटेल्स में बताने में काफी वक्त लग जाएगा. इसलिए एक दो मोटी-मोटी सी बातें बता देते हैं. जो मान लो प्रूव भी हो सकती हैं. अगर पुलिस प्रूव करना चाहे या आप पर्सनल तौर पर करना चाहो ना इन्वेस्टिगेट करोगे तो बातें छुपा नहीं सकता कोई. उन बातों में जो दूसरे बंदे इन्वोल्व थे वो तो आज भी जिंदा हैं. जो बंदे सिद्धू की मदद कर रहे थे वो आज भी जिंदा हैं ना. उनकी बारी तो अभी आई नहीं है.
विक्की मिडुखेड़ा के मर्डर से कनेक्शन
बराड़ ने कहा कि उसके भाई विक्की मिडुखेड़ा के मर्डर में जो लोग नामजद थे. उनको लेकर उसने कई पत्रकारों को कॉल लगाया. उसने पत्रकार को बताया कि विक्की के मर्डर में सिद्धू का सरेआम नाम आ रहा है. पुलिस कुछ नहीं कर रही है. कांग्रेस की सरकार है. इसका सीएम के साथ उठना बैठना है. इसका डीजीपी के लड़के के साथ उठना बैठना है. ये डीजीपी की गाड़ी में बैठते हैं. दारु पीके हर टाइम घूमते हैं. लेकिन कुछ नहीं हुआ.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








