
गोलियों की तड़तड़ाहट और डर से बिलखते पर्यटक... पहलगाम आतंकी हमले का नया वीडियो आया सामने
AajTak
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को सात दिन गुजरने वाले हैं। सुरक्षा बल और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं. आतंकी हमले एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें आतंकियों की फायरिंग के दृश्यों में अफरा-तफरी मची दिखती है, जहां कई पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने कपड़ों के स्टॉल के पीछे छिपकर जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों द्वारा किए गए हमला को आज (सोमवार) को सात दिन हो गए हैं. सुरक्षाबल आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चल रही है. एनआईए तेजी से जांच को आगे बढ़ा रही है. वहीं, अब घटनास्थल का एक और नया वीडियो सामने आया है. जिसमें आतंकियों की ओर से दूर में लोगों पर फायरिंग की जा रही है. गोली की आवाज सुनकर लोग बचाने के लिए कपड़े के स्टॉल के पीछे छूपते दिख रहे हैं.
पहलगाम हमले के नए वीडियो में क्या है?
पहलगाम आतंकवादी हमले का एक नया 28 सेकेंड का एक्स्क्लूसिव वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मैदान में पर्यटकों के बीच आतंकवादी के आने और फायरिंग करने की तस्वीरें साफ नजर आ रही है. जिस वक्त आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू की थी तब कुछ ही दूरी पर कई लोग यहां पर खड़े नजर आ रहे हैं. जो खुद को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
आतंकियों की फायरिंग से मचा हड़कंप
वीडियो में साफ दिख रहा है कि आतंकियों के हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई. लेकिन जो आतंकवादी है वो बड़े आराम से वहां पर फायरिंग करते हुए चलते हुए उस स्पॉट की तरफ आते हुए नजर आ रहे हैं जहां लोग छुपे थे.
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में एक्शन, देश से बाहर निकाले गए राज्य में रह रहे सभी पाकिस्तानी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










