
गोलगप्पे वाले ने की 40 लाख रुपये की कमाई, तो मिला GST का नोटिस
AajTak
भारत में एक गोलगप्पे वाले को जीएसटी का नोटिस भेजा गया है. इन दिनों सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है कि आखिर क्यों एक पानीपुरी वाले को जीएसटी की तरफ से नोटिस भेजा गया.
पानीपुरी, भारत का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. शायद ही ऐसा कोई हो जिसने मसालेदार पानी और चटपटी पूरी का स्वाज न चखा हो. आजकल एक पानीपुरी वाले भैया अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के बजाय किसी और ही कारण से सुर्खियों में हैं. इसका कारण है जीएसटी का नोटिस.
भारत में डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन ने छोटे व्यवसायों को औपचारिक अर्थव्यवस्था में शामिल कर दिया है. यही वजह है कि तमिलनाडु के एक पानीपुरी विक्रेता को जीएसटी का नोटिस मिला है. इस मामले ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.
तमिलनाडु का है मामला दरअसल, तमिलनाडु के एक पानीपुरी विक्रेता ने ऑनलाइन भुगतानों के माध्यम से 40 लाख रुपये कमाया था. डिजिटल लेन-देन के जरिए 40 लाख रुपये की आय होने के कारण ही उन्हें जीएसटी नोटिस मिला. यह नोटिस 17 दिसंबर, 2024 को जारी किया गया और इसमें पिछले तीन वर्षों के लेन-देन की जानकारी मांगी गई.
कैसे पड़ी इतनी बड़ी राशि पर नजर? पिछले कुछ वर्षों में यूपीआई और डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों, जैसे फोनपे और रेजरपे, की लोकप्रियता बढ़ी है. पारंपरिक रूप से नकद भुगतान पर निर्भर छोटे विक्रेता अब डिजिटल माध्यमों को अपना रहे हैं. इस विक्रेता ने भी अपने पानीपुरी की बिक्री के लिए डिजिटल भुगतान को अपनाया और उसकी आय 2023-24 में 40 लाख रुपये तक पहुंच गई, जिससे वह कर विभाग की नजरों में आ गया.
सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार कमेंट्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @DrJagdishChatur नाम के हैंडल ने जीएसटी नोटिस की कॉपी शेयर की है. इसका कैप्शन दिया है - पानी पूरी वाले ने साल में 40 लाख कमाया और इन्हें इनकम टैक्स का नोटिस मिल गया. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि वे अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर पानीपुरी का व्यवसाय शुरू करेंगे. अन्य ने इस घटना को छोटे व्यवसायों पर डिजिटल भुगतान के प्रभाव का संकेत बताया.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









