
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लटकता मिला छात्रा का शव, विभागाध्यक्ष समेत कर्मचारियों पर हत्या का केस
AajTak
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University ) के गृह विज्ञान विभाग की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Death) के मामले में नया मोड़ आया है.
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University ) के गृह विज्ञान विभाग की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Death) के मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस ने पिता की तहरीर पर विभागाध्यक्ष और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर नए एंगल से जांच शुरू कर दी है. जिलाधिकारी और एसएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने छात्रा का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया. इस मामले में छात्र नेताओं और राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप और आंदोलन के बाद पुलिस ने यू-टर्न लिया हैं. हालांकि पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लड़की की मौत को आत्महत्या मान रही है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










