
गोरखपुर: बीजेपी नेता की मां और डेढ़ साल के बेटे की फावड़े से निर्मम हत्या, पत्नी और बेटी भी घायल
ABP News
गोरखपुर में बीजेपी नेता की बुजुर्ग मां और डेढ़ साल के बेटे की फावड़े से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे हैं.
Murder in Gorakhpur: गोरखपुर के हरपुर-बुदहट के तेनुआ गांव में बीजेपी नेता की मां और मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. गांव के कुछ दबंगों ने बीजेपी किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य परशुराम शुक्ल के घर में घुसकर उनकी मां और डेढ़ साल के बेटे पर फावड़े से वार कर उनकी जान ले ली. वहीं, बीच बचाव में आई बीजेपी नेता की पत्नी और बेटी भी इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गई. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हत्याकांड की ये सनसनीखेज वारदात बीती रात की है जब सीताराम शुक्ल और उसके परिवारवालों ने परशुराम के घर पर धावा बोल दिया. परशुराम शुक्ल किसी काम से लुधियाना गए हुए हैं. घटना की सूचना के बाद उन्होंने ई-मेल के माध्यम से तहरीर भेजी है. पुलिस ने उनकी तहरीर पर सीताराम शुक्ल और उसके परिवारवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












