
गोरखपुर को नई पहचान देगा दुनिया में सबसे ऊंचे प्रिलिंग टॉवर वाला खाद कारखाना
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में 8,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे खाद कारखाने का निर्माण अंतिम चरण में. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खाद कारखाने का उद्घाटन कराने की तैयारी.
गोरखपुर में बन रहा विश्व में सबसे ऊंचा प्रिलिंग टॉवर वाला खाद कारखाना अंतरराष्ट्रीय पटल पर गोरक्षनगरी को एक नई पहचान देगा. इस खाद कारखाने की लागत करीब 8000 करोड़ रुपये है. गोरखपुर के लिए यह सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश है. हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड द्वारा स्थापित यह खाद कारखाना किसानों और नौजवानों के लिए बड़ी सौगात है. इस खाद कारखाने में कुछ स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी खोले जाएंगे, जहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर नौजवान रोजगार प्राप्त कर सकेंगे. वर्ष 2016 में इस खाद कारखाने का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और अब यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रधानमंत्री के हाथों की इस कारखाने का उद्घाटन कराने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार, 4 फरवरी को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के खाद कारखाने का केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा के साथ निरीक्षण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि करीब 8,000 करोड़ रुपये की लागत से खाद कारखाना के रूप में गोरखपुर में बड़े निवेश से प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी कहते हैं, “किसी को उम्मीद नहीं थी 26 साल से बंद खाद कारखाने की जगह नया प्लांट लग सकेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि से यह संभव हुआ है. किसानों को समय से खाद व रसायन की आपूर्ति में यह खाद कारखाना मिल का पत्थर बनेगा.” सीएम योगी ने बताया कि 1967-68 में जापान की टोयो कंपनी ने फर्टीलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के लिए यहां बहुत अच्छा प्लांट लगाया था. यहां बनी यूरिया यूपी, बिहार और बंगाल तक के किसानों के बीच लोकप्रिय थी आज उसी टोयो कंपनी ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के लिए गोरखपुर में प्लांट लगाया है.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











