
गोरखपुर आ रहे SpiceJet विमान की विंडशील्ड में पड़ी दरारें, वापस मुंबई में हुई लैंडिंग
AajTak
मुंबई से गोरखपुर के लिए चले स्पाइसजेट विमान 737 SG-385 को वापस मुंबई ही लैंड करवाना पड़ गया. टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही विमान के बाहरी विंडशील्ड पर क्रैक दिखाई पड़े जिसके तुरंत बाद फ्लाइट को वापस मुंबई लैंड करवाने का फैसला हुआ. उस समय फ्लाइट में कितने यात्री मौजूद थे, ये अभी स्पष्ट नहीं.
मुंबई से गोरखपुर के लिए चले स्पाइसजेट विमान 737 SG-385 को वापस मुंबई ही लैंड करवाना पड़ गया. टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही विमान के बाहरी विंडशील्ड पर क्रैक दिखाई पड़े जिसके तुरंत बाद फ्लाइट को वापस मुंबई लैंड करवाने का फैसला हुआ. उस समय फ्लाइट में कितने यात्री मौजूद थे, ये अभी स्पष्ट नहीं.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुंबई से विमान ने सही टेक ऑफ कर लिया था. लेकिन बीच उड़ान के दौरान बाहरी विंडशील्ड पर क्रैक नजर आए. उसके बाद ATC को जानकारी दी गई और विमान को वापस मुंबई लैंड करवाने का निर्णय हुआ. ये एक सामान्य लैंडिंग थी, कोई इमरजेंसी वाली स्थिति पैदा नहीं हुई थी.
अब किन कारणों की वजह से विंडशील्ड पर क्रैक आए, कोई तकनीकी खराबी रही या फिर कोई दूसरी वजह, अभी तक एयरलाइन ने इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया है. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने सिर्फ घटना की जानकारी दी है, ये भी बताया गया है कि वापस मुंबई लैंड करने का फैसला PIC ने लिया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










