
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के 2 जवानों पर हमला, शक होने पर चेकिंग कर रही पुलिस
AajTak
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (UP Gorakhpur) में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath temple) की सुरक्षा में लगे दो जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. जवानों ने आरोपी को मंदिर के गेट पर चेकिंग के लिए रोका था. इसी दौरान वह जवानों से भिड़ गया और हमला कर दिया. जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (UP Gorakhpur) में मंदिर की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया. इससे दोनों सिपाही घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई से आया है. मंदिर में चेकिंग के दौरान जवानों ने उसे रोका था. आरोपी युवक गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन हाल ही में मुंबई से लौटा है, उसके पास से लैपटॉप भी बरामद हुआ है.
रविवार को गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के अंदर प्रवेश करते समय एक युवक को पीएसी के जवानों ने रोका. तलाशी लेने की कोशिश की तो उसने पीएसी के एक जवान के पैर में और दूसरे को पीठ में धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया. अचानक हुए इस हमले के बाद आसपास मौजूद लोग पहुंच गए. अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और हमलावर युवक को पीटना शुरू कर दिया. लोगों की पिटाई से युवक घायल हो गया. दोनों सिपाहियों के साथ हमलावर युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
युवक के पास से बरामद लैपटॉप पैदा कर रहा संदेह
हमलावर युवक का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी बताया जा रहा है. मूलत: गोरखपुर का ही रहने वाला मुर्तजा अब्बासी हाल ही में मुंबई से लौटा है. उसका परिवार गोरखपुर में ही रहता है. शुरुआती पूछताछ में परिवार ने पुलिस के आला अफसरों को मुर्तजा अब्बासी को दिमागी तौर पर परेशान बताया है, लेकिन उसके बैग से बरामद लैपटॉप संदेह पैदा कर रहा है. फिलहाल आरोपी युवक ने पुलिस वालों पर हमला क्यों किया, मंदिर के पास क्यों पहुंचा था, मुंबई से उसका क्या कनेक्शन है, इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाशने में जुटी है. युवक अस्पताल में भर्ती है. लिहाजा पुलिस उसके बयान लेने की हालत में आने का इंतजार कर रही है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







