
'गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी से पाटीदार समाज में भारी गुस्सा, चुनाव में बीजेपी से लेगा बदला', AAP ने बोला हमला
AajTak
गुजरात में अपनी पार्टी के संयोजक गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी की निंदा की. उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार की दिल्ली पुलिस ने इटालिया को बिना वजह गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी सदर पटेल के सच्चे उत्तराधिकारियों पर हमला है. गुजरात का पूरा पटेल समुदाय इस घटना को लेकर गुस्से में है.
AAP गुजरात के संयोजक गोपाल इटालिया को गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद ही AAP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है. प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार की दिल्ली पुलिस ने इटालिया को बिना वजह गिरफ्तार किया है. बीजेपी हर रोज निराधार वीडियो जारी करती है. बीजेपी ऐसे निराधार वीडियो से दूसरों का ध्यान भटकाना चाहती है.
अब थोड़ी देर में आप सांसद संजय सिंह मीडिया से बात करेंगे. वहीं आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी पर राजकोट से शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
सौरभ भारद्वाज ने कहा- हम जानते हैं कि देश में बीजेपी के खिलाफ सबसे बड़े आंदोलनों में से एक का नेतृत्व गुजरात के पटेलों ने किया था. उनकी गिरफ्तारी सदर पटेल के सच्चे उत्तराधिकारियों पर हमला है. उन्होंने कहा कि इसस पाटीदार समुदाय के प्रति उनकी नफरत अब उजागर हो गई है.
बीजेपी में मुस्लिम प्रवक्ताओं की तहर पाटीदारों में स्थिति
आप नेता ने कहा कि गुजरात का पूरा पटेल समुदाय इस घटना को लेकर गुस्से में है. बीजेपी में पाटीदारों को वैसे ही रखा गया है, जैसे बीजेपी में मुसलमानों को प्रवक्ता के रूप में शामिल किया गया है.
सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और बीजेपी का एनसीडब्ल्यू (राष्ट्रीय महिला आयोग ) गोपाल इटालिया के खिलाफ काम कर रहे हैं. 27 साल के शासन में बीजेपी के पास गुजरात की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में बात करने के लिए कुछ नहीं है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










