
गोद में नवजात और जमीन पर बैठ यात्रा कर रही महिला, किसी ने नहीं दी सीट, सामने आया मेट्रो का Video
AajTak
मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उस वीडियो में एक महिला अपने नवजात के साथ मेट्रो की जमीन पर बैठ सफर करने को मजबूर है. उसे किसी दूसरे यात्री ने सीट ऑफर नहीं की.
मेट्रो में सफर करने के दौरान लोगों को सीट मिलना काफी मुश्किल रहता है. कई मौकों पर खड़े रहकर ही पूरी यात्रा करनी पड़ती है. लेकिन फिर भी दिव्यांग से लेकर गर्भवती महिलाओं तक को मेट्रो में यात्रा के दौरान प्राथमिकता दी जाती है. सीट नहीं होने पर दूसरे यात्री उन्हें अपनी सीट तक दे देते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो सामने आया है, उसने सभी को हैरत में डाल दिया है.
वायरल वीडियो में एक महिला मेट्रो में सफर तो कर रही है, लेकिन उसे कोई सीट नहीं दी गई. इस वजह से वो अपने नवजात के साथ जमीन पर बैठ यात्रा करने को मजबूर है. IAS अधिकारी अवनीश शरन ने ये वीडियो ट्वीट किया है. वे लिखते हैं कि आपकी डिग्री सिर्फ़ एक काग़ज़ का टुकड़ा है, अगर वो आपके व्यवहार में ना दिखे. जब से उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है, लोग इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं आप से पूरी तरह सहमत हूं सर. एक समाज के रूप में हम और ज्यादा असंवेदनशील बन गए हैं. मैं कोलकाता में पला-पढ़ा हूं. मुझे याद है जब भी बस में कोई वृद्ध महिला आती तो हम तुरंत अपनी सीट उन्हें दिया करते थे.
आपकी डिग्री सिर्फ़ एक काग़ज़ का टुकड़ा है, अगर वो आपके व्यवहार में ना दिखे. pic.twitter.com/ZbVFn4EeAX
एक और शख्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सर हम भी बस में सफर करते हैं लेकिन जवान लड़के लड़कियां अपनी सीट छोड़ कर कभी नहीं कहते कि "आइये बैठिये". संस्कार नहीं हैं. वैसे एक शख्स ने ये भी बताया कि असल में ये वीडियो पुराना है और इस पर सफाई भी दी जा चुकी है. उस शख्स के मुताबिक महिला को मेट्रो में सीट ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने खुद लेने से मना कर दिया था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









