
गोगामेड़ी हत्याकांड के 15 दिन बाद बड़ा एक्शन, NIA को सौंपी जांच
AajTak
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में इस महीने के पहले हफ्ते में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर की जिम्मेदारी भारत से फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी. रोहित गोदारा लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़ा है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंपी है.
इस हत्याकांड में गैंगस्टर के जुड़े होने की वजह से इस मामले को एनआईए को सौंप दिया गया है. गोगामेड़ी की जयपुर में पांच दिसंबर को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर की जिम्मेदारी भारत से फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी. रोहित गोदारा लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. रोहित गोदारा ने कुछ महीने पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दुबई के नंबर से कॉल कर धमकी दी थी.
2017 में गोगामेड़ी ने बनाया था अलग संगठन
गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में आए थे. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. करणी सेना का गठन 2006 में हुआ था. लोकेंद्र सिंह कालवी ने एक अलग संगठन राजपूत करणी सेना बनाया.
साल 2012 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्री राजपूत करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन बाद में कालवी और गोगामेड़ी के बीच विवाद हो गया. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने 2017 में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से एक अलग संगठन बनाया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










