
गोकुल चिट फंड पर ED का शिकंजा... चेन्नई में 1.5 करोड़ कैश जब्त, 1000 करोड़ के फॉरेक्स घोटाले की जांच जारी
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को तमिलनाडु और केरल में स्थित गोकुल चिट फंड के कई दफ्तरों पर छापेमारी करते हुए 1.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं. यह छापेमारी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत चल रहे 1000 करोड़ के मामले की जांच के तहत की गई है.
तमिलनाडु और केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. एजेंसी ने गोकुल चिट फंड के कई दफ्तरों पर छापा मारकर 1.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं. यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन से जुड़े एक मामले के तहत की गई है, जिसमें लगभग 1000 करोड़ रुपये के संदिग्ध विदेशी लेनदेन की जांच की जा रही है.
चेन्नई के कोडंबाक्कम क्षेत्र में स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय सहित कई ठिकानों पर यह छापेमारी की गई. यह वही कंपनी है, जो मलयालम फिल्म L2: Empuraan के प्रोडक्शन से भी जुड़ी बताई जा रही है. ईडी की टीमें चेन्नई के कोडंबक्कम क्षेत्र में स्थित कंपनी के कार्यालय सहित अन्य परिसरों पर भी पहुंचीं. कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनसे हवाला लेन-देन और अवैध विदेशी रेमिटेंस की आशंका जताई जा रही है.
गौरतलब है कि गोकुल चिट फंड कंपनी मलयालम फिल्म L2: Empuraan के निर्माताओं में भी शामिल है, जिससे यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया है. ईडी सूत्रों का कहना है कि कंपनी की गतिविधियों की गहराई से जांच की जा रही है कि कहीं इसके माध्यम से विदेशी मुद्रा कानूनों का उल्लंघन तो नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: ‘L2: Empuraan’ के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन पर ईडी का शिकंजा! कई ठिकानों पर छापेमारी
ईडी को शक है कि कंपनी ने अवैध रूप से विदेशी निवेश प्राप्त किए और उन्हें हवाला चैनलों के जरिये इधर-उधर किया. छापेमारी के दौरान बरामद नकदी से इस आशंका को और बल मिला है.
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ाव रखने वाली इस कंपनी की गतिविधियों को अब अलग-अलग एंगल से देखा जा रहा है. जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फिल्म निर्माण के नाम पर कहीं पैसे को वाइट करने की कोशिश तो नहीं की गई. फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय ने बरामद कैश सील कर लिया है और कंपनी के संबंधित अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है. अगर जांच में ठोस सबूत सामने आते हैं, तो इस केस में बड़े आर्थिक अपराध की तस्वीर सामने आ सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










