
गोंडा: देवर संग थे ममेरी भाभी के अवैध संबंध, फिर बदनामी के डर से उठाया ये कदम
AajTak
गोंडा में अवैध संबंधों के चलते युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई . पुलिस ने मृतक युवक की ममेरी भाभी और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील का शव 10 नवंबर को गन्ने के खेत में पड़ा मिला था.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीते दिनों हुई सुनील कश्यप हत्याकांड का धानेपुर पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल मृतक युवक की ममेरी भाभी पूनम और उसके देवर आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक सुनील और पूनम के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन कहीं बदनामी न हो जाए, इसलिए पूनम सुनील से पीछा छुड़ाना चाहती थी. पर सुनील इस बात के लिए राजी नहीं था. पूनम ने इस बारे में अपने देवर आशीष को बताया. फिर एक अन्य शख्स के साथ मिलकर दोनों ने सुनील की हत्या की प्लानिंग की. उन्होंने सुनील को घर बुलाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर डाली. इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था.
मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव का है. जहां गांव का सुनील कश्यप पंजाब के लुधियाना शहर में नौकरी करता था. 7 नवंबर को वह लुधियाना से अपने गांव आया था. परिजनों के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे वह घर पहुंचा. एक घंटे बाद वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए घर से बाहर निकला. फिर लौटकर नहीं आया.
सुनील की मां ने करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज दूसरे दिन सुबह 8 नवंबर को सुनील की मां कुसमा देवी ने बेटे के लापता होने की सूचना धानेपुर थाने में दी. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली. पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान 10 नवंबर को गांव के बाहर झाड़ियों में सुनील कश्यप का शव पाया गया.
तीसरे आरोपी की तलाश जारी सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक सुनील कश्यप का उसकी ममेरी भाभी पूनम से अवैध संबंध था. वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी. इसलिए पूनम ने अपने देवर आशीष और एक अन्य युवक के साथ मिलकर सुनील की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने भाभी पूनम व एक आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक आरोपी फरार चल रहा है. जल्द ही उसको भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. फिलहाल पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है.
सुनील को लुधियाना से गोंडा बुलाया दोनों ने पूछताछ में बताया कि भाभी पूनम ने ही सुनील को लुधियाना से मिलने के लिए बुलाया था. जब सुनील गांव पहुंचा तो पूनम ने उसे घर आने को कहा. सुनील इस बात से बिल्कुल अंजान था कि उसके साथ क्या होने वाला है. जैसे ही वह पूनम के घर पहुंचा, वहां देवर आशीष और एक अन्य के साथ मिलकर पूनम ने सुनील का गला घोंट दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. अपराध छुपाने के लिए आरोपियों ने सुनील के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









