
गैस चैंबर बनी दिल्ली में AQI Severe Plus कैटेगरी में पहुंचा, एयरपोर्ट पर 150 विजिबिलिटी, आज से GRAP 4 लागू
AajTak
बीती रात दिल्ली का औसत AQI 475 जा पहुंचा और करीब-करीब तमाम अहम जगहों पर AQI स्तर 400 के पार ही रहा. हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है और GRAP-IV नियम लागू किए गए हैं.
दिल्ली में हवा जहरीली हो चुकी है औऱ हालात इतने खराब हैं कि प्रदूषण को कंट्रोल में करने के लिए आज से GRAP-4 को लागू किया जा रहा है. सोमवार सुबह 6 बजे औसत AQI 481 पर था और सभी जगहों पर "गंभीर प्लस" श्रेणी (450+) में है.
दिल्ली की हवा इस मौसम में अपने सबसे खराब स्तर पर पर पहुंच चुकी है. सोमवार सुबह 6 बजे औसत AQI 481 पर था और सभी जगहों पर "गंभीर प्लस" श्रेणी (450+) में है. सुबह-सुबह एनसीआर के अधिकांश इलाके स्मॉग की चादर में लिपटे हुए नजर आए हैं.
एयरपोर्ट पर उड़ान भरने में भी देरी
सुबह 6 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर विजिबिलिटी 150 मीटर रही. कोहरे के कारण कुछ उड़ानें 30 मिनट से एक घंटे तक देरी से चल रही हैं. अभी तक किसी उड़ान के रद्द होने की सूचना नहीं है. एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ऑपरेटरों से उड़ान के समय की जांच कर लें.
आज से लागू हो रहा है GRAP-4
हालात इतने खराब हैं कि प्रदूषण को कंट्रोल में करने के लिए आज से राजधानी GRAP-4 को लागू किया जा रहा है. बीती रात दिल्ली का औसत AQI 475 जा पहुंचा और करीब-करीब तमाम अहम जगहों पर AQI स्तर 400 के पार ही रहा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










