
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गा अरेस्ट, दिल्ली के कारोबारियों को वसूली के लिए देता था धमकी
AajTak
दिल्ली में कारोबारियों से गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नवीन बाली के नाम पर रंगदारी मांगने वाले अपराधी साहिल जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कुछ दिनों से इसने शहर में आतंक मचा रखा था. रंगदारी देने से मना करने वाले कारोबारियों के दुकान के बाहर उसने गोलीबारी भी की थी.
पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से हिमांशु भाऊ और नवीन बाली गैंग से जुड़े एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया.उस पर हत्या, डकैती, रंगदारी और छिनतई के 19 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. इन दिनों व शहर के कारोबारियों को फोनकर रंगदारी की डिमांड कर परेशान कर रहा था. साथ ही व्यापारियों को डराने के लिए उनके प्रतिष्ठान के बाहर गोलीबारी भी की थी.
न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी की पहचान 24 वर्षीय साहिल जैन के रूप में की गई है. स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक ने बताया कि इन दिनों हमनें नोटिस किया कि अचानक से व्यापारियों को रंगदारी और एक्सटॉर्शन के कॉल ज्यादा आने लगे हैं. अधिकतर कॉल गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के नाम से आ रहे थे.
डीसीपी ने बताया कि हमनें यह भी देखा कि जो कारोबारी रंगदारी देने से मना कर रहे थे, उनकी दुकानों के बाहर बदमाश खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम कर रहे थे. ऐसी घटनाओं के सामने आने के बाद हमारी टीम ने छानबीन शुरू की तो कारोबारियों के धमकाने वाले आरोपी की पहचान साहिल जैन के रूप में हुई.
साहिल पीड़ित कारोबारी और गैंगस्टर नवीन बाली और हिमांशु भाऊ के बीच मिडिएटर के रूप में काम कर रहा था. इंस्पेक्टर मान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने साहिल को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. साहिल को उत्तम नगर से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक स्कूटर भी जब्त किया गया.गिरफ्तार बदमाश साहिल सिर्फ नौवीं पास है. वह पहली बार 2017 में जेल गया था. वहीं वह गैंगस्टर बाली के संपर्क में आया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










