
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने कबूला जुर्म, सामने आया रिवेंज किलिंग का एंगल, देखें Breaking News
AajTak
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 5 दिन बाद इस मामले में पुलिस को कुछ पुख्ता कामयाबी मिली है. तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने दिल्ली पुलिस से पूछताछ में कबूल कर लिया है कि उसी गैंग ने सिंगर मूसेवाला की हत्या की है. अब पुलिस ने उन वीडियों का सहारा लेना शुरू किया है जो हत्याकांड के बाद से अब तक वायरल बीडियो की शक्ल में सामने आ चुके हैं. अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि अब तक जितने भी वीडियो सामने आए हैं वो अब पुलिस को अंधेरे में रोशनी दिखाकर उस कातिल तक पहुंचा देंगे जिसकी शक्ल देखने के लिए अब पंजाब पुलिस बेचैन है. मनसा में सिंगर के गांव में भी आज सुबह से जमकर ड्रामा हुआ. पहले आप के विधायक पहुंचे फिर सीएम भगवंत मान. मूसेवाला की हत्या के मामले में लोग आप सरकार के रवैये को लेकर गुस्से में हैं. देखें ब्रेकिंग न्यूज.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










