
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
गोपालगंज पुलिस ने व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने व्यापारी अहमद अंसारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी बिश्नोई गैंग से जुड़ा नहीं है.
बिहार के गोपालगंज पुलिस ने व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने व्यापारी अहमद अंसारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. आरोपी के पास से रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल को बरामद किया गया है.
एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर को पीड़ित अहमद अंसारी के मोबाइल पर एक कॉल आया था. कॉल पर आरोपी ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.
क्रिकेट खेलने के दौरान मिला था सिम कार्ड
जांच के दौरान मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया, जिसके बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया. गिरफ्तार आरोपी मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव का पीयूष पटेल है. गिरफ्तार आरोपी पीयूष पटेल ने पुलिस को बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान उसे एक सिम कार्ड मिला था. उसी सिम कार्ड से पिता के मोबाइल से व्यापारी का नंबर निकाला और उसने रंगदारी की मांग की.
आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं
एसडीपीओ ने आगे बताया कि हथुआ थाना अंतर्गत रंगदारी का एक मामला सामने आया था. एक युवक के द्वारा लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम पर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी. जांच में पता चला कि आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है. केवल वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का उपयोग करके धमकी देकर पैसे लेना चाहता था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










