
गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी, गोदारा का शागिर्द...कौन है गोगामेड़ी हत्याकांड का असली साजिशकर्ता वीरेंद्र चारण?
AajTak
Gogamedi Murder Case: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. दिल्ली और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी शूटरों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूछताछ में उन्होंने गैंगस्टर वीरेंद्र चारण का नाम लिया है.
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्यकांड में पुलिस ने आरोपी शूटरों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है. दिल्ली और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी शूटरों रोहित राठौर और नितिन फौजी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. 5 दिसंबर को हुई वारदात के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहिता गोदारा ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी. लेकिन पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला नाम सामने आया, जिसने न सिर्फ शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे, बल्कि उन्हें इस वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार भी किया था. इस शातिर अपराधी का नाम वीरेंद्र चारण है.
राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान गैंगस्टर वीरेंद्र चारण के नाम खुलासा किया है. उनके मुताबिक, चारण ने ही इस हत्याकांड की साजिश रची है. इस मर्डर केस का असली मास्टरमाइंड वही है. उसके कहने पर ही रोहित राठौर और नितिन फौजी करणी सेना के प्रमुख सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के लिए तैयार हुए थे. उसने ही जयपुर में दोनों शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे. इतना ही नहीं उसके इशारे पर नवीन शेखावत ने गोगामेड़ी के घर का रेकी किया और शूटरों को साथ ले गया था. वीरेंद्र ने ये सबकुछ अपने आका रोहित गोदारा के कहने पर किया था. रोहित और वीरेंद्र जेल में एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. तब से दोनों साथ में काम कर रहे हैं.
कौन है वीरेंद्र चारण, जिसने रची इस हत्याकांड की साजिश
एक लाख का इनामी गैंगस्टर वीरेंद्र चारण राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ का रहने वाला है. साल 2015 में हुए रामलाल मेघवाल हत्याकांड में उसका नाम आया था. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. जेल में वो कई गैंगस्टरों के संपर्क में आया. वहां उसने अपना एक नेटवर्क बना लिया, जिसमें आनंदपाल सिंह लेकर रोहित गोदारा तक शामिल थे. साल 2022 में उसे जमानत मिली तो जेल से बाहर आ गया. इसके बाद उसने गोगामेड़ी के करीबी गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या की साजिश रची. उसके लिए शूटरों का इंतजाम किया. इस हत्याकांड के बाद नेपाल होते हुए दुबई फरार हो गया था. पिछले एक साल से दुबई से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा है.
कौन था राजू ठेहट, चारण ने उसकी हत्या क्यों कराई थी
पिछले साल 3 दिसंबर को गैंगस्टर राजू ठेहट की वीरेंद्र चारण और उसके गुर्गों ने हत्या कर दी थी. राजू ठेहट का असली नाम राजेन्द्र जाट था. वो सीकर जिले के जीणमाता थाने के खुर्द तन रूपगढ का रहने वाला था. छात्र राजनीति में सक्रियता के दौरान उसकी मुलाकात शराब के धंधे से जुड़े गोपाल फोगावट से हुई. उसके साथ ठेहट भी शराब का कारोबार करने लगा. इसी दौरान एक शराब तस्कर बलवीर बानूड़ा से उसकी दुश्मनी हो गई. बानूड़ा ने उससे निपटने के लिए कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह से हाथ मिला लिया. आनंदपाल ने उसे कई बार मारने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया. इसी बीच उसका एनकाउंटर हो गया. इधर ठेहट को जेल हो गई, लेकिन कोरोना काल में जमानत पर छूट गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



