
गैंगस्टर जैसा प्रोफाइल, कम उम्र में किए मर्डर और अब रोडरेज कांड... दिल्ली का 'माया भाई' बनना चाहता था समीर
AajTak
उसके सिर पर डॉन बनने का भूत सवार था. सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ उसकी कई तस्वीरें और वीडियो देखी जा सकती हैं. कुछ तस्वीरें ऐसी हैं, जिनमें वो कभी एक हाथ से और कभी दोनों हाथों से पिस्टल चलाता हुआ दिख रहा है. कहीं फायरिंग कर रहा है तो कहीं सलाखों के पीछे नजर आता है.
यूपी के माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई को तीन नई उम्र के लड़कों ने सरेआम पुलिस अभिरक्षा के बीच गोलियों से भून डाला था. इस डबल मर्डर को अंजाम देने के लिए तीनों कातिलों ने फुलप्रूफ प्लानिंग की थी. मौका-ए-वारदात पर ही तीनों कातिल पकड़े गए थे. पुलिस की नाक के नीचे इस हत्याकांड के अंजाम देने वाले तीनों लड़कों से पूछताछ का लंबा दौर चला. जांच पड़ताल हुई. पुलिस उन तीनों के घरों तक पहुंची और साजिश को बेनकाब करने की कोशिश की. जब मामले की जार्चशीट दाखिल की गई तो पता चला कि अतीक-अशरफ की हत्या के पीछे ना तो कोई साजिश थी और ना ही कोई डील. बल्कि तीनों लड़कों ने ये डबल मर्डर जुर्म की दुनिया में नाम और पहचान कमाने के लिए किए थे. ऐसी ही कुछ कहानी निकलकर आ रही है दिल्ली से. जहां डबल मर्डर की एक वारदात ने पुलिस को हैरत में डाल दिया है.
रोडरेज में कत्ल इससे पहले कि आपको माया गैंग और उसके सरगना के बारे में विस्तार से बताएं, पहले ये जान लेते हैं कि आखिर इस माया गैंग का नाम अचानक क्यों चर्चाओं में आया. तो इस कहानी का आगाज़ होता है दिल्ली के भजनपुरा इलाके से. जहां सुभाष विहार में 36 साल का हरप्रीत सिंह अपने मामा गोविंद सिंह के साथ मंगलवार को बाइक से कहीं जा रहा था. तभी भजनपुरा की एक संकरी गली में पांच लोगों के साथ रास्ते को लेकर उनका विवाद हो गया. इसी दौरान उन पांच लोगों में से एक युवक ने मामा-भांजे के सिर में गोली मार दी.
एक पीड़ित की हालत गंभीर इस हमले में हरप्रीत की तो मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गई. जबकि, उसके मामा गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर युवक मौके से फरार हो गए. वहां मौजूद लोगों ने इस वारदात की इत्तिला फौरन पुलिस को दी. पुलिस कुछ देर बाद ही मौका-ए-वारादात पर जा पहुंची. एंबुलेंस की मदद से गोविंद को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे दिलशाद गार्डन में मौजूद गुरुतेग बहादुर अस्पताल में रेफर कर दिया. फिलहाल वहीं गोविंद का इलाज चल रहा है.
दो हमलावर गिरफ्तार चश्मदीदों के मुताबिक, वो पांच हमलावर थे, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. भजनपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई गई और इसी के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. एक आरोपी समीर उर्फ माया भाई को सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया. जबकि दूसरे आरोपी मालू को सिग्नेचर ब्रिज के पास से रात 2 बजे उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो भागने की फिराक में था.
कौन है समीर उर्फ माया भाई? तो अब बात समीर उर्फ माया की, जिसे इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. माया ने अपने इंस्टाग्राम बायो में 'नाम बदनाम, पता कब्रिस्तान, उमर जीने की, शौक मरने का' लिख रखा है. समीर अपने गैंग को माया गैंग कहता है और खुद को 'माया भाई.' पुलिस को छानबीन में पता चला है कि जब माया भाई नाबालिग था, तब भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे. बताया जाता है कि नाबालिग रहते ही उसके खिलाफ कत्ल के तीन मामले दर्ज हो चुके थे.
दिल्ली का डॉन बनना चाहता है माया! ऐसा लगता है कि जैसे उसके सिर पर डॉन बनने का भूत सवार था. सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ उसकी कई तस्वीरें और वीडियो देखी जा सकती हैं. यही नहीं उसके इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो भी हैं, जिनमें वो अपने साथियों के साथ सलाखों के पीछे बैठा दिखाई दे रहा है तो कुछ वीडियो और तस्वीरें ऐसी हैं, जिनमें वो कभी एक हाथ से और कभी दोनों हाथों से पिस्टल चलाता हुआ दिख रहा है. कभी कहीं छत पर खड़े होकर फायरिंग कर रहा है तो कभी घर की खिड़की से बाहर की तरफ गोलियां चला रहा है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







