
गृह मंत्री अमित शाह की श्रीनगर में सुरक्षा पर हाईलेवल मीटिंग, शहीद के परिजनों से मिले
AajTak
Amit Shah Kashmir visit: अमित शाह ने ट्वीट किया, जम्मू कश्मीर पुलिस के शहीद जवान परवेज अहमद दार के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुझे व पूरे देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है. उनके परिजनों से भेंट की और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी. मोदी जी ने जो नए जम्मू कश्मीर की कल्पना की है, उसको साकार करने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस पूरी तन्मयता से प्रयासरत है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के तीन दिन के दौरे पर हैं. 370 हटने के बाद ये उनका यहां का पहला दौरा है. अमित शाह ने शनिवार को राजभवन में जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. इससे पहले शाह ने श्रीनगर में शहीद इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान शाह ने डार की पत्नी फातिमा अख्तर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया. .@JmuKmrPolice के शहीद जवान परवेज अहमद दार के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुझे व पूरे देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है। उनके परिजनों से भेंट की और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी। मोदी जी ने जो नए J&K की कल्पना की है, उसको साकार करने के लिए J&K पुलिस पूरी तन्मयता से प्रयासरत है। pic.twitter.com/Krv6CNfdJu

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











