
गुरुग्राम से बर्थडे सेलिब्रेट कर लौट रहे DU के छात्रों का दिल्ली में एक्सीडेंट, रेलिंग से टकराई कार, 5 घायल
AajTak
गुरुग्राम से पार्टी कर लौट रहे पांच छात्रों की कार का दिल्ली में एक्सीडेंट हो गया. इन पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया है कि मोबाइल का गाना बदलते समय कार आउट ऑफ कंट्रोल हुई, जिसकी वजह से हादसा हुआ.
दिल्ली में राजघाट के पास एक तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी हाइवे के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई, जिसमें कॉलेज में पढ़ने वाले पांच छात्र घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें चार छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी और एक प्राइवेट कॉलेज का है.
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह हुंडई वेन्यू कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों के छात्र हैं. ये सभी गुरुग्राम के एक पब में बर्थडे की पार्टी से लौट रहे थे. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी और ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे दुर्घटना हुई. उन्होंने बताया कि यह घटना शांति वन से गीता कॉलोनी जाने वाली सड़क पर हुई.
गुरुग्राम के पब में पार्टी करने गए थे छात्र
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज में फर्स्ट ईयर के 19 वर्षीय छात्र अश्वनी मिश्रा ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए एक रात के लिए कार किराए पर ली थी. अश्वनी के अलावा अश्विनी पांडे (19), केशव (20), कृष्णा (18) पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर के रहने वाले थे. जबकि उज्जवल (19) साउथ दिल्ली के छतरपुर के रहने वाले थे. ये सभी बुधवार की रात गुरुग्राम के पब 'जी टाउन' गए थे.
गाना बदलते समय आउट ऑफ कंट्रोल हुई कार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










