
गुरुग्राम में हनीट्रैप का खुलासा, वकील और दो महिलाएं गिरफ्तार, बुजुर्ग को फंसाकर मांगे 10 लाख
AajTak
गुरुग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक वकील और दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे वसूलने की कोशिश की. आरोप है कि महिलाओं ने बुजुर्ग को झूठे रेप केस में फंसाकर 10 लाख रुपये की मांग की और बाद में समझौते के लिए 6.50 लाख में डील तय की. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
हरियाणा के गुरुग्राम में हनीट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक वकील और दो महिलाओं को एक बुजुर्ग व्यक्ति को झूठे रेप केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंचन (24), अधिवक्ता कुलदीप मलिक (गुरुग्राम) और आशा (47), जो दिल्ली की रहने वाली है. आशा दिल्ली के नारी निकेतन में कार्यरत है, जबकि कुलदीप गुरुग्राम कोर्ट में वकालत करता है.
हनी ट्रैप में बुजुर्ग को फंसाने की कोशिश
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मामला तब सामने आया जब पीड़ित की बेटी ने पुलिस को शिकायत दी. शिकायत के अनुसार, दोनों महिलाएं उसके विधुर पिता से फोन पर संपर्क में आईं. 24 मई को ये महिलाएं पीड़ित के घर पहुंचीं और उनमें से एक ने उसके पिता के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद आरोप है कि महिलाओं ने 10 लाख रुपये की मांग की.
पीड़ित परिवार ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो 18 जून को आरोपियों ने बुजुर्ग के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया. जब परिवार को केस की जानकारी हुई, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया.
पुलिस ने दो महिलाओं और वकील को किया गिरफ्तार
पीड़िता की बेटी ने डीसीपी करण गोयल को मामले की जानकारी 21 जुलाई को दी और पुलिस को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी, जिसमें वकील 6.50 लाख रुपये में समझौते की बात कर रहा था. पुलिस ने पालम विहार थाने में एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को शुक्रवार और शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, 'हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि और कौन इसमें शामिल है.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










