
गुरुग्राम में साइबर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी सिम-ATM कार्ड समेत कई चीजें बरामद
AajTak
गुरुग्राम में साइबर पुलिस ने चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से बड़ी संख्या में फर्जी सिम, एटीएम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं. आरोपियों के मोबाइल चैट से ठगी के सबूत मिले हैं. कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस साइबर अपराधियों पर खास नजर बनाए हुए है और मामले की गहन जांच जारी है.
गुरुग्राम में साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को पुलिस ने चार संदिग्ध साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से बड़ी संख्या में फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में अकिल हुसैन, तारीफ, तालीम और सलीम शामिल हैं.
साइबर थाना नूंह में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से ऑनलाइन ठगी से जुड़े कई चैट और साक्ष्य मिले हैं. इनमें से कुछ के खिलाफ मुंबई में भी शिकायत दर्ज है. पुलिस का मानना है कि ये आरोपी एक बड़े साइबर क्राइम सिंडिकेट का हिस्सा हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे.
4 ठग चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस ने बताया कि इन चारों आरोपियों को शनिवार को नूंह कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साइबर अपराधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टास्क फोर्स और तकनीकी उपकरणों की मदद से लगातार निगरानी रखी जा रही है.
साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं. पुलिस आम लोगों से अपील कर रही है कि वो किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें.
इस गिरफ्तारी से जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को अहम सफलता मिली है. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






