
गुरुग्राम में शख्स ने बनाया पेट-फ्रेंडली बाइक ट्रेलर, इमोशनल हो रहे यूजर्स, देखिए वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर अनुराग कुमार नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने दो कुत्तों को एक स्पेशल डिजाइन किए ट्रेलर में ले जाता दिख रहा है. इस वीडियो को देख लोग बेहद इमोशनल हो रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार आपको ऐसे वीडियो देखने के मिलते हैं, जो आपको बिल्कुल इमोशनल कर देते हैं. इंसान और जानवरों के बीच प्यार की कोई सीमा नहीं होती है. इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा रहा है कि गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्तों को सैर कराने के लिए अपने बाइक के पीछे एक स्पेशल डॉग ट्रेलर बनाया है जिससे वह आराम से बैठकर सैर का मजा ले सकें.
खास है अनुराग की बाइक
वायरल वीडियो में बाइकर अनुराग कुमार अपने दो प्यारे कुत्तों, स्कूबी और लड्डू के साथ हाईवे पर बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन यह कोई सिंपल सी राइड नहीं है बल्कि अनुराग की मोटरसाइकिल के पीछे डिजाइन की गई स्पेशल ट्रॉली जुड़ी हुई है, जिसे अनुराग ने खुद बनाया है, जहां उनके प्यारे साथी, एक बीगल और एक गोल्डन रिट्रीवर, आराम से बैठे रहते हैं और सफर का मजा लेते हैं. इस वीडियो को व्लॉगर रोहित चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
इसे अब तक 38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. इसमें अनुराग को आराम से कार चलाते हुए दिखाया गया है, जबकि उनके पीछे पीले रंग का ट्रेलर लगा हुआ है, जो उनके साथी को आराम से सफर करवा रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस तरह के बाइकर्स सच में प्रशंसा के लायक हैं और बाइक चलाने के लिए प्रेरणा देते हैं.
दिखने में बहुत प्यारा है ट्रेलर...
इस वीडियो को और भी दिल को छू लेने वाला बनाता है इसके पीछे छिपी सच्ची लगन और प्यार. खास तौर पर बनाया गया यह ट्रेलर न सिर्फ देखने में आकर्षक है, बल्कि यह एक पालतू जानवर के मालिक और उसके कुत्तों के बीच के गहरे बंधन और सोच-समझकर किए गए डिजाइन को भी दर्शाता है. अनुराग के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कई वीडियो हैं जिनमें उन्हें स्कूबी और लड्डू को लंबी सवारी पर ले जाने से पहले ट्रॉली की जांच और उसमें कुछ सुधार करते हुए दिखाया गया है. हर वीडियो में कुत्ते शांत और खुश नजर आते हैं, मानो घर पर अकेले रहने के बजाय सफर का मजा ले रहे हों.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










