
गुरुग्राम बाइकर की मौत: आरोपी कार चालक ने ऑनलाइन राजनीतिक अभियान चलाया, नेताओं से संबंध
AajTak
हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क के गलत साइड पर चल रही कार से टकराने के बाद 23 वर्षीय बाइकर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस द्वारा ढिलाई बरतने की खबरों के बाद, सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जिसमें कई लोगों ने आरोप लगाया है कि कार चालक के कथित राजनीतिक प्रभाव के कारण मामले को दबाया जा रहा है.
हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क के गलत साइड पर चल रही कार से टकराने के बाद 23 वर्षीय बाइकर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस द्वारा ढिलाई बरतने की खबरों के बाद, सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जिसमें कई लोगों ने आरोप लगाया है कि कार चालक के कथित राजनीतिक प्रभाव के कारण मामले को दबाया जा रहा है. कार चालक की सोशल मीडिया गतिविधियों की समीक्षा से पता चलता है कि विवाद के केंद्र में रहने वाले कुलदीप ठाकुर गुरुग्राम के पास दिल्ली के घिटोरनी में एक पीआर, विज्ञापन और राजनीतिक संचार एजेंसी चलाता है.
भाजपा उम्मीदवार का लगा था स्टीकर जिस कार को वह चला रहा था, वह महिंद्रा XUV 3OO थी, जिस पर पलवल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गौरव गौतम का स्टिकर लगा था. उसने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो कथित तौर पर उसके ऑफिस ऑल एक्सिस मीडिया में आए थे.
बताया जा रहा है कि ‘ऑल एक्सिस मीडिया’ का 208,000 से ज्यादा फ़ॉलोअर हैं. इसने भाजपा सपोर्ट वाले फ़ेसबुक पेज ‘एक विचार भाजपा सरकार’ को मैनेज किया है. वहीं उसके बिजनेस पार्टनर से जुड़ी एक दूसरी फार्म ने हरियाणा में भाजपा विरोधी अभियान चलाया. ‘बात तो ठीक है’ पेज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उनकी जननायक जनता पार्टी (JJP) का प्रचार किया है. इस पेज को ‘ऑल एक्सिस मीडिया टेक’ द्वारा मैनेज किया जाता है, जिसमें ‘ऑल एक्सिस मीडिया’ के सह-संस्थापक अमित आनंद को इसके संस्थापक के रूप में बताया गया है. दोनों कंपनियों का दक्षिण पश्चिम दिल्ली के घिटोरनी में एक ही पता है.
मेटा की विज्ञापन लाइब्रेरी रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऑल एक्सिस मीडिया’ ने ‘एक विचार भाजपा सरकार’ पर पोस्ट के लिए पेड प्रमोशन पर 36,229 रुपए खर्च किए हैं, जो अक्सर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाता है.
‘ऑल एक्सिस मीडिया टेक’ ने फेसबुक पेज ‘पेन ऑफ पलवल’ पर विज्ञापनों के लिए भी पेमेंट किया है. यह वह विधानसभा क्षेत्र है जहां से गौरव गौतम चुनाव लड़ रहे हैं. इस पेज पर निर्वाचन क्षेत्र को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उजागर करने, मौजूदा कांग्रेस विधायक की आलोचना करने और बदलाव की मांग करने की कोशिश की गई.
गौरतलब है कि यह दुर्घटना 15 सितंबर की सुबह हुई जब कुलदीप ठाकुर गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था और उसने स्पोर्टबाइक चला रहे पीड़ित को टक्कर मार दी. उसी दिन उसे जमानत मिल गई और तब से वह गुमनाम हो गया है और उसने लिंक्डइन और इंस्टाग्राम पर अपने प्रोफाइल को बंद कर दिया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








