
गुरुग्रामः रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या, गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे साथी ने बरसाई गोलियां
AajTak
गुरुग्राम में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे युवक ने मनीष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.
गुरुग्राम में मंगलवार को आपसी रंजिश में एक युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई. वारदात की वजह से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक मनीष भारद्वाज नाम के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या की गई है. फायरिंग के बाद मनीष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि मनीष भारद्वाज फ़र्ज़ी आर्म्स लाइसेंस केस का मास्टरमाइंड भी था.
दरअसल, पुलिस को दोपहर 2:30 बजे सूचना मिली थी कि बुलेरो में एक युवक गंभीर हालत में पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से घयाल मनीष भारद्वाज को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मनीष भारद्वाज 2017 में फ़र्ज़ी आर्म्स लाइसेंस मामले का मास्टरमाइंड था. उस पर सैकड़ों फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाने के आरोप लगे थे. इस मामले में उसे जेल भी भेजा गया था. पुलिस ने बताया कि मनीष भारद्वाज जमानत पर बाहर चल रहा था.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मनीष अपने ड्राइवर और एक अन्य साथी के साथ पटौदी चौक से गुड़गांव गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान पिछली सीट पर बैठे उसके साथी 'सन्नी कांत' ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान दो गोलियां मनीष के सिर में लगीं. गंभीर हालत में मनीष भारद्वाज उर्फ काले भाबरा को गुरुग्राम के आर्यन अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच में ये सामने आ रहा है कि ये वारदात आपसी रंजिश की वजह से हुई है. हालांकि अभी जांच जारी है. (रिपोर्ट-नीरज)

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










