
गुना बस हादसे मामले में CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, RTO और CMO सस्पेंड
AajTak
Guna Bus Accident Case: CM मोहन यादव ने गुना बस हादसे के मामले में लापरवाही पाए जाने पर जिले क्षेत्रीय परिवहन अधिका रवि बरेलिया और नगर पालिका गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीडी कतरोलिया को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुना बस हादसे मामले में सख्त एक्शन लिया है. उन्होंने जिले क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) रवि बरेलिया और नगर पालिका गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) बीडी कतरोलिया को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं. बस में लगी आग को बुझाने के लिए समय पर फायर ब्रिगेड सेवा उपलब्ध न करवाए जाने के कारण सीएमओ के निलंबन का कदम उठाया गया है.
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मुख्य सचिव को गुना हादसे में अन्य दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही परिवहन विभाग से भी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा गया है. राज्य स्तर से सभी कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश भेजे जा रहे हैं कि यदि बगैर परमिट के वाहन चलते हैं तो सतर्कता बरतें और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएं. परिवहन विभाग के उच्च स्तर के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुना हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं. घटना से संबंधित जांच समिति भी गठित की गई है.
CM यादव ने कहा कि परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का दायित्व निर्धारित करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो, यह भी ध्यान रखा जाएगा. यह संवेदनशील विषय है. इस संबंध में राज्य सरकार ने सजगता से ऐसी दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए भी निर्देश दिए हैं. सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ राज्य सरकार आवश्यक रूप से सख्त कार्रवाई करेगी.
CM मोहन यादव ने गुरुवार को गुना पहुंचकर बस दुर्घटना में घायलों के उपचार की जानकारी ली और दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का समुचित इलाज कराया जाएगा. शासन-प्रशासन घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएगा.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न हो. यह सुनिश्चित किया जाए कि घायलों का समुचित उपचार बेहतर हो. CM ने इलाज करा रहे घायलों के प्रत्येक बेड पर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से चर्चा की और आश्वस्त किया कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जाएगी. क्षेत्रीय सांसद डॉ. के.पी. यादव, सांसद डॉ. रोडमल नागर, विधायक गुना पन्नालाल शाक्य, धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
दिवंगत और घायलों के परिजनों को CM ने दी सांत्वना

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








