
गुदड़ी का लाल: मां आंगनवाड़ी में सहायिका, बेटे ने UPSC में लहराया परचम, गांव से ही की थी स्कूली पढ़ाई
AajTak
UPSC Success Story: घरवालों ने बताया कि मौज-मस्ती छोड़ कृष्णपाल सिंह राजपूत हर वक्त पढ़ाई में ही मशगूल रहते थे. चौंकाने की बात है कि उन्हें अभी तक मोटरसाइकिल भी चलाना नहीं आती.
एक किसान के पोते, आंगनवाड़ी सहायिका और वकील के बेटे कृष्णपाल सिंह राजपूत ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में 329वीं रैंक हासिल कर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है. 23 साल की उम्र में कृष्णपाल ने यूपीएससी को एक जुनून की तरह लिया और दूसरे प्रयास में सफलता अर्जित कर ली. उनकी इस उपलब्धि से पूरा जिला गौरवान्वित है.
निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील के पपावनी नेगुआ गांव में जन्मे कृष्णपाल सिंह राजपूत की परिवार संग ओरछा में रहते हैं. इनकी मां ममता राजपूत पपावनी गांव में आंगनवाड़ी सहायिका हैं, जबकि पिता रामकुमार राजपूत ओरछा जिला अदालत में वकालात करते हैं. वहीं, दादाजी नाथूराम राजपूत किसान हैं.
छोटे शहरों से हुई पढ़ाई कृष्णपाल सिंह ने 5वीं तक शिक्षा पपावनी गांव में ही हासिल की. 8वीं तक उन्होंने ओरछा में शिक्षा प्राप्त की और 10वीं निवाड़ी से की. इसके बाद 12वीं और ग्रेजुएशन इंग्लिश लिटरेचर में ग्वालियर से किया था. यूपीएससी की पूरी तैयारी कृष्णपाल सिंह ने दिल्ली से की. अगस्त 1999 में जन्मे कृष्णपाल सिंह हर वक्त पढ़ाई में मशगूल रहते थे और उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है.
बाइक तक चलाना नहीं जानते खुशी के इस मौके पर पिता रामकुमार राजपूत ने बताया कि उनका बेटा मौज-मस्ती से परे हर समय अपनी पढ़ाई में ही खोया रहता था. हैरत की बात है कि कृष्णपाल को अभी तक मोटरसाइकिल भी चलानी नहीं आती.
वहीं, मां ममता राजपूत ने भी उनकी बेटे की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को ईमानदारी और मेहनत से पढ़ाएं तो सफलता जरूर मिलती है. आंगनवाड़ी सहायिका ने ईमानदारी से बच्चे को पढ़ाया, जिसका परिणाम यह हुआ कि उसने पढ़ाई कर हमारी मेहनत और परिश्रम को सार्थक किया।
पहली असफलता को बनाया अपनी ताकत कृष्णपाल सिंह ने दूसरी बार में इस परीक्षा में सफलता हासिल की है. उन्होंने अपनी पहली असफलता को ही दूसरी बार में अपनी ताकत बनाया. यूपीएससी कैंडिडेट ने बताया कि जब वे पहली बार में सफल नहीं हुए तो दूसरी बार में उन्होंने उन कमियों में सुधार किया और सफलता हासिल की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










